फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bjp governmerment me loot badhi

सपाइयों ने मांगा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन

Tue, 08 Sep 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
bjp governmerment me loot badhi
छिबरामऊ। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश को हत्या प्रदेश बताते हुए राष्ट्रपति शासन की मांग की है। इसको लेकर सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

संतोष गुप्ता के नेतृत्व में सपाई तहसील पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरव शुक्ला को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में गुंडाराज, भय, आतंक, लूट, डकैती, अत्याचार, दुराचार, भ्रष्टाचार, अपहरण व बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में हर्ष दुबे, उनकी मां कलावती, प्रयागराज में दो-दो हत्याएं, एटा में चार लोगों की हत्या, कानपुर में अपहरण के बाद हत्या हो रही हैं। उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बन गया है। प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है, तब से ब्राह्मणों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की भाजपा सरकार को तत्काल भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस दौरान योगेंद्र सिंह यादव, रईस अहमद, रामलखन सिंह, विजेंद्र सिंह यादव, रत्नेश यादव, मो. आरिफ, राज चौबे व अजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed