फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP elated with victory in three states

Kannauj News: तीन राज्यों में जीत से गदगद भाजपाई

Sun, 03 Dec 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP elated with victory in three states
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कन्नौज। तीन राज्यों में मिली शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और जनप्रतिनिधियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जश्न में सांसद और जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव का रविवार को रिजल्ट आया। सुबह कांटे के मुकाबले के बीच दोपहर होते-होते तस्वीर साफ हो गई। जैसे-जैसे भाजपा जीत की ओर बढ़ती गई, वैसे ही कार्यकर्ताओं के चेहरे खिलते चले गए। सांसद सुब्रत पाठक व जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एकदूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।
विज्ञापन

सांसद सुब्रत पाठक को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सागर जिले का प्रभार दिया गया था। आठ सीटों की जिम्मेदारी में सात सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। नतीजा आते ही कार्यकर्ताओं चहक उठे और जश्न में डूब गए। सांसद ने कहा कि यह जीत देश की जनता की जीत है। जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा यह जीत मात्र अभी ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। सदर विधायक व प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को राजस्थान की सांगोद, लाडपुरा और रामगंज मंडी विधानसभा कर पार्टी ने प्रभारी बनाया गया था। रविवार को आए रिजल्ट में तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने मैदान मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed