फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP changed candidates in Kannauj, Chhibramau municipality

Kannauj News: कन्नौज, छिबरामऊ पालिका में भाजपा ने बदल दिए प्रत्याशी

Mon, 24 Apr 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 24 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP changed candidates in Kannauj, Chhibramau municipality
कन्नौज। भाजपा ने जिले के आठ नगर निकायों में सात चेयरमैन पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। खास बात यह है कि कन्नौज नगर पालिका परिषद, छिबरामऊ व नगर पंचायत तिर्वागंज में पार्टी ने उम्मीदवार बदल दिए हैं। समधन में अब तक नाम तय नहीं हो पाया है, जबकि आज पर्चा दाखिल करने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी की ओर से जारी सूची में कन्नौज महिला सीट से सुबोध दीक्षित की पत्नी ऊषा दीक्षित, छिबरामऊ अनारक्षित सीट से मनोज दुबे और गुरसहायगंज अनारक्षित सीट से मुन्नी गुप्ता को टिकट दिया है। गुरसहायगंज में पिछली बार मुन्नी के पति को भाजपा ने मैदान में उतारा था। इसके अलावा तालग्राम अनारक्षित सीट से देशराज की पत्नी अरुणा शाक्य को इस बार भी प्रत्याशी बनाया गया है। तिर्वागंज पिछड़ा वर्ग महिला सीट से सौरभ गुप्ता की पत्नी मिताली गुप्ता को कमल निशान दिया गया है। सौरिख अनारक्षित सीट से निवर्तमान चेयमैन संजय चतुर्वेदी व सिकंदरपुर अनारक्षित सीट से निवर्तमान चेयरमैन उर्वशी दुबे को फिर से मैदान में उतारा गया है। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने कन्नौज से विक्रम त्रिपाठी और छिबरामऊ से राजीव दुबे को प्रत्याशी बनाया था। इस बार उनका टिकट कट गया।
विज्ञापन

-------------------
तिर्वा विधायक की अनुज वधू भी बनीं प्रत्याशी
छिबरामऊ। भाजपा पार्टी हाईकमान ने नगर पालिका छिबरामऊ के मोहल्ला अंबेडकर नगर से रमा पाठक, पटेल नगर से संजेश सक्सेना, आर्य नगर से सुमित, संजय नगर से सोनी, टैगोर नगर से गौतम सिंह चक, गांधी नगर से किशनपाल वाल्मीकि, जवाहर नगर से हरिओम भदौरिया, मालवीय नगर से नीलम वर्मा, नेहरू नगर से स्वाती गुप्ता, आदर्श नगर से रश्मि बाथम, इंदिरा नगर से धर्मेंद्र दुबे उर्फ सम्मी, शास्त्री नगर से गायत्री देवी, हर्ष नगर से नीरज कुमार सविता, सुभाष नगर से अर्चना दुबे, लोहिया नगर से तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत की अनुज वधू वन देवी, स्वरूप नगर से आदेश शर्मा, गोविंद नगर से ऋषभ मिश्रा, सरोज नगर से हिमांक त्रिपाठी, राजेंद्र नगर से शिवगोपाल गुप्ता, अशोक नगर से अमित गुप्ता, आजाद नगर से अर्चना देवी, चंद्रशेखर नगर पंकज दुबे, पंत नगर से प्रदीप सिंह चौहान को भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा पार्टी ने वार्ड 18 व 25 से प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed