फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP candidates got zero votes somewhere and less than 10 votes

भाजपा प्रत्याशियों को कहीं शून्य तो कहीं 10 से भी कम मिले वोट

Sat, 12 Mar 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
BJP candidates got zero votes somewhere and less than 10 votes
कन्नौज। जिले में भाजपा के तीनों प्रत्याशी चुनाव तो जीत गए हैं, लेकिन कई ऐसे भी बूथ हैं, जहां उन्हें शून्य या 10 भी कम ही मत मिले हैं। यह खुलासा निर्वाचन विभाग की लिस्ट से हुआ है। इसमें पहले के दो विधायक भी शामिल हैं, जिन्हें वोटरों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा। हालांकि इसकी भरपाई अन्य बूथों पर अधिक मतों से हो गई थी।
विज्ञापन

तिर्वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कैलाश राजपूत चुनाव जीते हैं। उनको बूथ नंबर 383 पर एक भी वोट नहीं मिला। बूथ नंबर 15 पर उन्हें 11 वोट मिले। बूथ 23 पर छह मत, बूथ 32 पर 15, बूथ 92 पर छह वोट, बूथ 100 पर दो और 101 व 114 पर छह वोट ही मिले। 121 पर 15 वोट, 192 पर 31 वोट, 207 पर चार वोट, 232 पर दो वोट, 236 पर 17 वोट, 241 पर 11 वोट, 284 में दो वोट, 286 में आठ वोट, 299 में सात वोट, 311 में 12 वोट, 313 में 19 वोट, 350 में आठ वोट, बूथ 361 पर चार, 362 पर दो, 364 पर छह, 365 व 369 पर तीन-तीन वोट ही मिले। बूथ 384 पर दो वोट, 420 पर नौ वोट, 425 पर चार वोट, 432 पर तीन वोट, 446 पर सात, 447 पर तीन, 455 पर छह और बूथ 456 पर सात वोट मिले।
विज्ञापन

सदर सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को कन्नौज क्षेत्र के बूथ 108 पर 10 वोट ही मिले। बूथ 161 पर नौ वोट, 177 पर आठ वोट, 207 पर 10 वोट, 289 पर दो वोट, 349 पर तीन वोट, 407 पर तीन वोट, 408 पर 11 वोट, 494 पर एक वोट, 444 बूथ पर 14 वोट, 445 बूथ पर 12 मिले। यहां भाजपा को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिबरामऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्चना पांडेय केवल 1111 वोटों से जीत सकीं। उनको बूथ 12 पर 17 वोट, बूथ 28 पर चार, बूथ 35 पर 10, बूथ 67 पर 10, बूथ 70 पर आठ, बूथ 80 में 12, बूथ 94 में 17 वोट, बूथ 105 पर तीन, 114 पर 11, 140 पर चार, 141 पर सात, 181 पर 23 वोट ही मिले। बूथ 282 पर 14, 298 में नौ, 318 में दो, 321 में छह, 326 में सात, 339 में नौ, बूथ 406 में दो, 437 में चार, 438 में 12, 446 में 10, 444 में 19, बूथ 464 और 465 पर दो-दो, 467 पर 13, 486 पर तीन, 487 पर ननौ, 488 पर चार, 545 पर सात, 564 पर आठ वोट ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed