फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bilgram youth died in a road accident

Kannauj News: सड़क हादसे में बिलग्राम के युवक की मौत

Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bilgram youth died in a road accident
कन्नौज। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर कटरा क्रॉसिंग के निकट बुधवार को अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हरदोई के बिलग्राम निवासी रामसरन (45) प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को रामसरन कन्नौज में रहने वाले बहनोई लाखन के घर जाने के लिए निकले थे। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर कटरा क्रॉसिंग के सामने पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने रामसरन को टक्कर मार दी। हादसे में रामसरन घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से रामसरन को जिला अस्पताल भेजा, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हाे गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed