{"_id":"cf62fd996ef63ebc299af54bbf3d8349","slug":"bikes-recovered-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सात बाइकें बरामद, दो गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सात बाइकें बरामद, दो गिरफ्तार
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर सात बाइक भी बरामद की गई हैं। गिरोह के चार सदस्य भाग जाने में सफल रहे।
शनिवार को एसपी कलानिधि नैथानी ने कोतवाली में मामले का खुलासा किया। बताया कि सीओ वीपी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर औरैया के बेला थानांतर्गत ग्राम पुर्वा खुते निवासी अनिरूद्ध उर्फ शिवम कुशवाहा और धीरेंद्र कुमार यादव निवासी गपचरियापुर थाना बिधूना को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हीरो पैशन प्रो और पैशन प्रो बाइकें बरामद हुई।
मौके से उनके साथी बेला थाना के भंडरिया निवासी जगदीश लोधी, ग्राम पुर्वा रावत निवासी अनस कुरैशी और कानपुर नगर के प्रदीप कुमार और राहुल मौके से भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों से कानपुर नगर से चोरी हीरो पैशन प्रो यूपी 78 सीएक्स 2340 और काले रंग की पैशन प्रो यूपी 78 सीजेड 6657, लखनऊ से चोरी की गई बजाज पल्सर यूपी 32 एफजे 5648, कन्नौज से चोरी हीरो स्पलेंडर प्रो यूपी 79 एफ 0763, इटावा से चोरी की गई हीरो हांडा स्पलेंडर प्लस यूपी 75 ए 2321, औरैया से चुराई गई बिना नंबर की बजाज पल्सर और जालौन से चोरी की गई बिना नंबर की बजाज प्लेटिना बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग कानपुर, लखनऊ, कन्नौज, मैनपुरी, औरैया, इटावा व जालौन से बाइक चोरी करते हैं। साथ ही चोरी की बाइकें सस्ते दामों में खरीद कर उनके इंजन व चेचिस नंबर नए गाड़ियों में लगाकर ऊंची कीमत में बेंच देते हैं। बाइक काटने का काम अनस व जगदीश करते हैं। इसके अलावा बाइकों के फर्जी कागजात तैयार कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी बिक्री करते हैं। विभिन्न जिलों के वाहन चोर भी उनके संपर्क में रहते हैं।
सीओ के चालक को मिला ईनाम
अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सीओ वीपी सिंह सोलंकी के चालक जगदीशचंद्र की प्रशंसा करते हुए एसपी कलानिधि नैथानी ने उसे एक हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।