फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike started leaving the bridge on the fourth day

Kannauj News: चौथे दिन पुल से निकलने लगी बाइक

Sat, 01 Feb 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike started leaving the bridge on the fourth day
पुल के ऊपर से गुजरता बाइक सवार।  - फोटो : पुल के ऊपर से गुजरता बाइक सवार।
मानीमऊ। महादेवी गंगाघाट पुल से चौथे दिन शुक्रवार को बाइकों को निकलने की इजाजत दे दी गई। बड़े वाहनों पर रोक बरकरार है।
विज्ञापन

महादेवी गंगा घाट पुल की बेयरिंग खिसकने से 27 दिसंबर 2024 को पुल में पांच सेंटीमीटर की दरार आ गई थी। जानकारी मिलने पर एनएचआई के अधिकारियों ने मौके पर जांच की।इसके बाद बरेली के टीम ने जुगाड़ लगाकर बेयरिंग को डालकर पुल पर वाहनोंं को आवागमन शुरू कर दिया था। ओवरलोड वाहनों के गुजरने से जुगाड़ से लगाई बेयरिंग फिर से धंस गई। ऐसे में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई।

28 जनवरी को बरेली की टीम ने पुल में नई बेयरिंग डालने का काम शुरू किया। पुल पर पैदल की लोगों को निकलने की अनुमति दी गई। लोग नाव से बाइक लादकर दूसरी ओर जा रहे थे। बरेली की टीम की अगुवाई में मजदूर काम करते रहे। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि अभी एनएचएआई के अधिकारियों ने पुल से बड़े वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया है। केवल बाइक सवारों को निकलने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed