फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike riders looted 70 thousand from cattle trader

Kannauj News: मवेशी व्यापारी से बाइक सवारों ने 70 हजार लूटे

Sun, 12 Mar 2023 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 12 Mar 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bike riders looted 70 thousand from cattle trader
तिर्वा। बाजार से घर जा रहे मवेशी व्यापारी के साथ बाइक सवार लुटेरों ने 70 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर वारदात की जानकारी दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के छेडीपुर्वा गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को वह बाजार करने के बाद रात 10 बजे बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी बलनपुर बंबा के पास पीछे से दो बाइक सवार लोग आए और बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी। बाइक सवार लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। लुटेरे उसके पास से 70 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने उसे घर पहुंचाया। रविवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डॉ. महेश वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को पकड़कर न्यायालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed