फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike rider woman killed in truck collision, brother injured

Kannauj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भाई घायल

Thu, 08 Dec 2022 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bike rider woman killed in truck collision, brother injured
जलालाबाद। भाई की शादी के लिए लड़की देखने जाते समय बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक व उसकी छोटी बहन घायल हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरारागी सरैया निवासी उपेंद्र पाल अपनी शादी के लिए गुरुवार को गुरसहायगंज लड़की देखने जा रहा था। लड़की देखने के लिए उपेंद्र की तिर्वा कोतवाली के बेहरिन गांव में रहने वाली बहन रेखा पाल (32) पत्नी प्रदीप मायके आई थीं। घर से उपेंद्र बाइक से बहन रेखा और छोटी बहन को लेकर गुरसहायगंज के लिए निकला था।
विज्ञापन

जीटी रोड पर खुदलापुर रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रेखा पाल रोड पर गिर गईं। तभी उस पर ट्रक का टायर चढ़ गया। इससे रेखा की मौके पर मौत हो गई। जबकि उपेंद्र पाल घायल हो गया। छोटी बहन भी चुटहिल हुई। रेखा पाल शादी आठ साल पूर्व हुई थी। उसकी मौत से पति और बच्चों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed