{"_id":"64b433d82ceda33e2a0c8d66","slug":"bike-rider-rammed-into-the-moving-truck-died-kannauj-news-c-214-1-knj1003-611-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आगे चल रहे ट्रक में घुसा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आगे चल रहे ट्रक में घुसा बाइक सवार, मौत
Sun, 16 Jul 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
सौरिख। दिल्ली से चंदौली बीमार पिता को देखने जा रहे युवक की बाइक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। घायल युवक को तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूपीडा कर्मियों ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई थी।
चंदौली जनपद के बिसौली गांव निवासी धीरज (22) पुत्र रामलाल पूर्वी दिल्ली के जीडी कालोनी मयूर बिहार के सेक्टर 1214 में रहता है। रविवार को वह बाइक से बीमार पिता को देखने के लिए चंदौली जा रहा था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 153 पर सुबह 11 बजे धीरज को नींद आ गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने पुलिस की मदद से घायल युवक को तिर्वा मेडिकल कालेज भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूपीडा कर्मियों की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मृतक की शादी एक साल पहले श्रृष्टि के साथ हुई थी। वह गुडगांव में राजीव चौक स्थित एक रेंस्टोरेंट में खाना बनाने काम करता था। हादसे के समय मृतक हेलमेट लगाए था।