{"_id":"63c6d8649d26a02da11dbd9b","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-dcm-fellow-injured-kannauj-news-knp7393548148-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Tue, 17 Jan 2023 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक देखते राहगीर
- फोटो : KANNAUJ
मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बाइक से दो युवकों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। गुरसहायगंज कस्बा के गांधीनगर निवासी संजय कुमार बाथम (32) मंगलवार को पड़ोसी साथी राम किशोर शर्मा (45) के साथ बाइक से फर्रुखाबाद के खुदागंज स्थित मनुआ भगवान मंदिर दर्शन करने गए थे।
पूजा-अर्चना कर शाम चार बजे दोनों लौट रहे थे। इस दौरान गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद रोड पर मलिकपुर में तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राम किशोर की मौके पर मौत हो गई जबकि संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देकर चालक डीसीएम लेकर भाग निकला।
दर्द से तड़पता रहा संजय, देर से पहुंची एंबुलेंस
हादसे के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया। करीब 40 मिनट बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची। इस दौरान घायल संजय कुमार दर्द से सड़क किनारे तड़पता रहा। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि एंबुलेंस देर से क्यो पहुंची इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।