{"_id":"63ea89fb8d0f9930450d6bcb","slug":"bike-rider-killed-in-a-road-accident-kannauj-news-c-12-1-79793-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Tue, 14 Feb 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
इंदरगढ़। बाइक से घर वापस आते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
हादसा सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव स्थित संतोषी माता मंदिर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सिकंदरा निवासी बाइक सवार अक्षय कटियार इंदरगढ़ कस्बा में किराये के मकान में रहकर प्राइवेट चिकित्सक के तौर पर इलाज कर रहे थे। किसी मरीज को देखने बेलामऊ-सरैया गए हुए थे। वहां से वापस आते समय अगौस गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर सड़क हादसे की सूचना परिवार को दी। जानकारी होते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। बेटा आकाश, बेटी आस्था सहित मां का रो-रो कर बुरा हाल है।