{"_id":"6652413133f015d2320ec004","slug":"bike-rider-dies-two-injured-in-collision-with-truck-kannauj-news-c-214-1-knj1003-113664-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सौरिख। परौर गांव के करीब शनिवार देर शाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौत हो गई और जीजा व उसकी बहन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से महिला की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मैनपुरी के गांव खरपरी निवासी अभिनव (15) पुत्र धर्मेंद्र चौहान शनिवार देर शाम सौरिख थाना क्षेत्र के गांव बेहटा रामपुर निवासी बहनोई आदित्य और उनकी बहन अनुजा के साथ बाइक से उनके घर आ रहे थे। बाइक आदित्य चला रहे थे। सौरिख के ग्राम परौर के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी ले गए, जहां पर डॉक्टर ने अभिनव को मृत घोषित कर दिया। आदित्य की बहन अनुजा की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर अभिनव के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।