फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike rider dies due to collision with DCM

Kannauj News: डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर,युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने चालक को पकड़ा

Thu, 11 May 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 11 May 2023 11:29 PM IST
सार

प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलते ही चालक और डीसीएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with DCM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बमरौली गांव के पास बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। कोतवली छिबरामऊ मोहल्ला भैनपुरा नई बस्ती निवासी अनूप अवस्थी (35) गुरुवार को चार बजे लखनऊ से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

बमरौली गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत कई फिट गहरे खड्ड में जा गिरे और घायल हो गए। चालक डीसीएम छोड़ कर भाग जाने में सफल रहा। सूचना पर उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह भदौरिया और अर्जुन ने घायल युवक को एम्बुलेंस से 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ भेजा।
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृत अवस्था में देखने पर कोहराम मच गया। पुत्र का शव देख पिता बेहोश हो गए। मृतक की पत्नी सुरभि और पांच साल का एक पुत्र है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed