फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike driver dies, companion injured in collision with tractor

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल

Fri, 08 Dec 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 08 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike driver dies, companion injured in collision with tractor
हसेरन। शादी समारोह से लौटते समय ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल युवक को गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


औरैया के ग्राम रम्पुरा निवासी रोहित (26) मौसेरे भाई मोनू निवासी ग्राम ऑरेठा थाना सौरिख के साथ मामा राजू की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी से दोनों लौट रहे थे। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम टड़ारायपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डाॅक्टरों ने बाइक चालक रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल मोनू को गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed