फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike collides with divider, old man dies

Kannauj News: डिवाइडर से टकराई बाइक, वृद्ध की मौत

Fri, 13 Feb 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider, old man dies
ठठिया (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया क्षेत्र के 204 किलोमीटर के पास गुरुवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसरापुर गांव निवासी महिपाल (65) खेतीबाड़ी करते थे। महिपाल की इंदरगढ़ में रिश्तेदारी है। महिपाल बाइक से इंदरगढ़ गए थे। दोपहर में लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र में किलोमीटर 204 के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने घायल महिपाल को एंबुलेंस की सहायता से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की सूचना तत्काल मृतक के परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पर चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि परिजनों के मेडिकल कॉलेज पहुंचने की पुष्टि की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह हादसा एक्सप्रेसवे पर यातायात सुरक्षा के प्रति चिंताएं फिर से उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed