{"_id":"600480af8ebc3e32f455d6ad","slug":"bijju-kannauj-news-knp6065727106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पकड़ा जंगली जानवर ‘ कब्र बिज्जू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पकड़ा जंगली जानवर ‘ कब्र बिज्जू’
विज्ञापन
bijju
- फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़ (कन्नौज)। क्षेत्र के खेमपुर्वा गांव में ग्रामीणों ने जंगली कब्र बिज्जू को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में ले लिया। सिर में चोट लगने से के कारण उसका पशु चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया है।
थाना इंदरगढ़ क्षेत्र खेमपुर्वा गांव में रविवार सुबह एक पीपल के पेड़ पर चढ़े कब्र बिज्जू जंगली जानवर को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही डीएफओ जवाहर लाल गुप्ता के आदेश पर टीम ने बिज्जू को कब्जे में ले लिया। बिज्जू के सिर में चोट लगी थी। इसके बाद टीम उसे अपने साथ ले आई और पशु चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है बीते करीब एक सप्ताह से बिज्जू हरेईपुर, रामपुर मझिला, खेमपुर्वा, जिनौठी समेत अन्य गांव में बकरी और कुत्तों पर हमला कर रहा था। वह लोग इसे तेंदुआ समझ रहे थे। डीएफओ ने बताया कि कब्र बिज्जू जंगली पशु है। यह कब्र खोदकर शवों और जमीन में दबे जानवरों के शवों को खोदकर आहार बनाता है। भूखे होने पर यह हिंसक होकर किसी भी पर हमला कर देता है। मोटी चमड़ी और हिंसक होने के कारण अन्य जंगली पशु इससे दूरी बनाकर रहते हैं।
फोटो 15- घायल पड़ा कब्र बिज्जू जंगली जानवर। संवाद