फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bijalee sankat: kisaanon ne upakendr par kiya pradarshan

बिजली संकट: किसानों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Wed, 03 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bijalee sankat: kisaanon ne upakendr par kiya pradarshan
सौरिख के विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। बिजली समस्या से जूझ रहे हजरतपुर, ईशमपुर, नगला हंसे, नगला सरदार व भीम नगला के किसानों ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीओ वीरेंद्र कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि हरिभानपुर स्टेडियम फीडर से दो जून को लाइनमैन अवधेश कुमार ने नाले के पास लगे पोल से तार उतार दिया। इसे हसेरन विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा गया है। हसेरन विद्युत उपकेंद्र से जोड़े जाने वाले हजरतपुर, नगला हंसे, ईशमपुर, नगला सरदार व भीम नगला गांव है। इन्हें सौरिख उपकेंद्र से आपूर्ति मिलती थी। हसेरन बिजली घर की दूरी 15 और सौरिख उपकेंद्र की दूरी तीन किलोमीटर है। हसेरन उपकेंद्र से जुड़ने पर आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि लाइन को सौरिख फीडर से नहीं जोड़ा गया तो वह लोग धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

सौरभ यादव, सोनू यादव, अवनीश शर्मा, शिववीर सिंह बैस, साहब सिंह, राहुल जाटव, लवकुश प्रजापति, अपर सिंह, विश्वनाथ नायक, संतोष यादव व इनाम सिंह यादव सहित कई लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed