फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bijalee bil sahee karaana hai to 17 kimee door jaie

बिजली बिल सही कराना है तो 17 किमी दूर जाइए

Tue, 09 Mar 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
bijalee bil sahee karaana hai to 17 kimee door jaie
एसडीओ कार्यालय में बिल संशोधित कराते उपभोक्ता। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लंबे समय से जिला मुख्यालय से जुड़े रहे मानपुर उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को अब बिल संबंधी समस्या दूर कराने के लिए करीब 17 किलोमीटर दूर ठठिया जाना होगा। पहले तीन किलोमीटर ही इस काम के लिए जाना पड़ता था। अब इन्हें जिला मुख्यालय से हटाकर ठठिया से जोड़ दिया गया है। यहीं पर उपखंड अधिकारी बिजली संबंधी शिकायतों का निस्तारण करेंगे। विभाग के इस नए फरमान से करीब छह हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

मानपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जिला मुख्यालय बेहद करीब है। यह अभी तक बिजली बिल जमा करने से लेकर हर समस्या का निदान यहीं कराते थे। अब अधीक्षण अभियंता ने ठठिया में उपखंड अधिकारी कार्यालय खोलकर इन्हें वहां से जोड़ दिया है। ठठिया में अधिकारी बिजली संबंधी शिकायतों का नितारण करेंगे। तिर्वा क्रासिंग सरायमीरा, गोलकुआं या रामपुर, करनपुर इलाके के जिन गांवों या मोहल्लों को मानपुर उपकेंद्र से बिजली सप्लाई दी जाती, उन सभी को ठठिया उपखंड कार्यालय से जोड़ दिया गया है। यहां एसडीओ विकास कुमार की नई तैनाती की गई है। जिला मुख्यालय से जुड़े इन उपभोक्ताओं में 17 किलोमीटर दूरी पर बने एसडीओ कार्यालय से जोड़े जाने से खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अभियंता शादाब अहमद का कहना है कि बिजली संबंधी किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। बिल ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। बिल संशोधित कराने के लिए ठठिया जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के दो जेई भी जुड़े
जिला मुख्यालय के मोहल्ला सरायमीरा क्रासिंग व देहात क्षेत्र के जेई दीपक कनौजिया और राजेश कुमार को एसडीओ कार्यालय ठठिया से जोड़ा गया है। किसी तरह की समस्या आई तो इन जेई को भी ठठिया तक का सफर तय करना होगा।
मानपुर उपकेंद्र पर छह हजार से अधिक कनेक्शन
मानपुर उपकेंद्र पर छह हजार से अधिक बिजली कनेक्शन हैं। इनमें 550 निजी व सरकारी नलकूप, 20 कोल्ड स्टोरेज के अलावा अन्य कारखाने शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed