फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bigadane lagee bhaakiyoo jilaadhyaksh kee haalat, paanchaven din bhee jaaree rahee bhookh hadataal, svaasthy vibhaag kee teem ne kiya svaasthy pareekshan

बिगड़ने लगी भाकियू जिलाध्यक्ष की हालत, पांचवें दिन भी जारी रही भूख हड़ताल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 20 Mar 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
bigadane lagee bhaakiyoo jilaadhyaksh kee haalat, paanchaven din bhee jaaree rahee bhookh hadataal, svaasthy vibhaag kee teem ne kiya svaasthy pareekshan
:रामबख्श सिंह वर्मा। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। दोषपूर्ण चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त कराने की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहा भगवंतपुर के किसानों का आंदोलन 27 वें दिन भी जारी रहा। वहीं पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठे भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला की हालत बिगड़ने लगी। शुक्रवार को किसान नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव एडवोकेट व किसान अनार सिंह पाल आमरण अनशन पर हैं। इनमें जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला की पांचवें दिन हालत बिगड़नी शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आंदोलनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पूर्व सांसद प्रो. रामबख्श सिंह वर्मा ने किसानों के समर्थन में तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव एडवोकेट ने कहा कि आंदोलन के 27 दिन बाद भी प्रशासन ने आंदोलनकारियों की सुधि नहीं ली। जांच में चकबंदी प्रक्रिया में तमाम खामियों के बाद भी अभी तक निरस्तीकरण नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह किसान नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम देवेश गुप्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान दिनेश मिश्रा, राजीव सिंह, प्रेम चतुर्वेदी, शुभम त्रिपाठी, ओमप्रकाश शुक्ला (अज्ञात), सतीश चतुर्वेदी एडवोकेट, शिशुपाल सिंह बाथम, रामऔतार, भगवानदास, बलराम सिंह, सरस्वती देवी, गुड्डी, कलावती देवी, सरला देवी, राधा देवी, सुशीला देवी, सुदामा देवी, विमला देवी, रामसुमिरनी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed