Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Kannauj News
›
bheed aur nae aayojan par deeem ne lagaee rok, kovid niyamon ka paalan karane, maask shat-pratishat lagaane va lagavaane par jor
{"_id":"6047b2868ebc3e8ca8362367","slug":"bheed-aur-nae-aayojan-par-deeem-ne-lagaee-rok-kovid-niyamon-ka-paalan-karane-maask-shat-pratishat-lagaane-va-lagavaane-par-jor-kannauj-news-knp6166275147","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ और नए आयोजन पर डीएम ने लगाई रोक, कोविड नियमों का पालन करने, मास्क शत-प्रतिशत लगाने व लगवाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ और नए आयोजन पर डीएम ने लगाई रोक, कोविड नियमों का पालन करने, मास्क शत-प्रतिशत लगाने व लगवाने पर जोर
कलक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, साथ में एडीएम गजेंद्र कुमार ?
- फोटो : KANNAUJ
Link Copied
कन्नौज। कोरोना के दोबारा बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मंगलवार शाम जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक कर स्थितियां समझाईं। कहा कि कहीं भी भीड़ न जुटने दी जाए। मास्क का शत-प्रतिशत प्रयोग सुनिश्चित कराएं। जनपद में कोई भी नया आयोजन नहीं होना चाहिए। बिना मास्क के मंदिरों में प्रवेश न दिया जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलक्ट्रेट सभागार में कानून व शांति व्यवस्था की भी बैठक की। उन्होंने कहा कि मंदिरों में भीड़ ज्यादा होने पर आने-जाने का रास्ता अलग कर सामाजिक दूरी का पालन कराएं। मेलों में दुकानों को निर्धारित दूरी पर लगवाया जाए। ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को तय समय पर पहुंचने और मास्क का प्रयोग शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया। अधिशासी अभियंता को मंदिर मार्गों पर साफ सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर बैरिकेडिंग व्यवस्था कल तक सुनिश्चित कर लें। भीड़ से बचने के लिए जूते-चप्पल दुकानों पर न उतरवाए जाएं। मंदिरों में परिक्रमा मार्ग को स्पष्ट करने के लिए रस्सी बांधकर व्यवस्थित कराएं। मुख्य मार्गों पर परिवहन के लिए डायवर्जन प्लान पहले से तैयार रखें। इस दौरान लंबित वादों को जल्द निपटाने और शासकीय अधिवक्ताओं के मासिक कार्य विवरण पर भी चर्चा हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर, सभी थानाध्यक्ष एवं मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।