{"_id":"60ce2f898ebc3e34ab6da762","slug":"bhatthe-ke-mainejar-ko-golee-maarane-mein-chaar-par-riport-maarapeet-ke-mukadame-mein-samajhauta-na-karane-par-kiya-gaya-hamala-kannauj-news-knp635219523","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे के मैनेजर को गोली मारने में चार पर रिपोर्ट, मारपीट के मुकदमे में समझौता न करने पर किया गया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे के मैनेजर को गोली मारने में चार पर रिपोर्ट, मारपीट के मुकदमे में समझौता न करने पर किया गया हमला
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। मारपीट के मुकदमे में समझौता न करने पर भट्ठा मैनेजर को घेरकर गोली मारने का मामला सामने आया है। भाई ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। घायल भट्ठा मैनेजर का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रतापपुर गांव निवासी अमन सिंह (28) शुक्रवार को आंबेडकर नगर निवासी दोस्त राहुल प्रजापति के साथ मोबाइल फोन ठीक कराने कन्नौज गए थे। लौटते समय फगुआ भट्ठे के पास दो बाइकों से आए चार लोगों ने अमन व राहुल को घेरकर फायरिंग कर दी। इसमें अमन को गोली लग गई। अमन का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भाई शिवम ने जवाहर नगर निवासी सचिन यादव, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के तारापुर्वा निवासी विपिन यादव, नौसारा पट्टी निवासी आलोक राजपूत व सदर कोतवाली के जलालपुर पनवारा निवासी शिवा राजपूत पर गोली मारने का आरोप लगाया है। शिवम ने बताया कि इन लोगों से मारपीट का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मुकदमे में समझौते का दबाव डाला जा रहा था। समझौता न करने पर जानलेवा हमला किया गया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्र की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।