फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bhakiyu's picket continues in the electricity department

बिजली विभाग में भाकियू का धरना जारी

Thu, 29 Sep 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's picket continues in the electricity department
छिबरामऊ। अपनी मांगों को लेकर बिजली विभाग में भारतीय किसान यूनियन का धरना दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। हालांकि बिजली विभाग का कोई अफसर संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत करने के लिए नहीं पहुंचा। इस कारण पदाधिकारियों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। प्रतिदिन बिजली विभाग अघोषित बिजली कटौती होती है, इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक फीडर पर तैनात कर्मचारियों का विवरण सार्वजनिक करें। भारतीय किसान यूनियन के धरने के दौरान बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद पदाधिकारियों ने धरना बरामदे में दिया। इस दौरान पुनीत दुबे, राहुल प्रताप सिंह, अनुराग त्रिपाठी, गणेश दुबे, डॉ. अभिषेक पाठक, राहुल शर्मा, शनि चतुर्वेदी, राहुल कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
29सीएचबीपी55: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता। संवाद
किसानों की आवाज को किया जाएगा बुलंद
भाकियू का पद वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। भारतीय किसान यूनियन का पद वितरण कार्यक्रम निगम मंडी में हुआ। इसमें जिला, तहसील, ब्लॉक व नगर के पदों की जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों ने एक स्वर में किसानों की आवाज को बुलंद करने की हुंकार भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद वितरण कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन भानू के मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों की आवाज को दबने नहीं देगा। भारतीय किसान यूनियन भानु में अग्निवेश यादव को जिला महामंत्री, अनूप सिंह राठौर को जिला संगठन मंत्री, रेहान खान को नगर अध्यक्ष बनाया गया। मुशर्रफ को तहसील अध्यक्ष, योगेश चंद्र यादव उर्फ पप्पन प्रधान को जिला संरक्षक, विपिन कुमार को नगर प्रभारी छिबरामऊ, कासिम मंसूरी को जिला संयोजक बनाया गया। काशिफ मंसूरी को जिला संयोजक, गोपाल गुप्ता को जिला सचिव, आदर्श यादव को जिला महामंत्री, सौरभ ठाकुर, दिलीप गुप्ता, सोनू कौशल व आकर्षित यादव को जिला उपाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष छिबरामऊ, नीरज कश्यप को जिला मंत्री, नमन कश्यप को जिला सचिव बनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यम गुप्ता, रविंद्र शर्मा, अमन यादव, आरपी ठाकुर और विकास भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed