फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bevajah ghoom rahe yuvakon ko pulis ne banaaya murga

बेवजह घूम रहे युवकों को पुलिस ने बनाया ’’मुर्गा’’

Sat, 15 May 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
bevajah ghoom rahe yuvakon ko pulis ne banaaya murga
छिबरामऊ(कन्नौज)। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए एडीएम व एएसपी ने नगर के मुख्य मार्ग पर मार्च किया। पुलिस ने बेवजह घूम रहे युवकों को पकड़कर मुख्य मार्ग पर मुर्गा बना दिया। मार्च के दौरान खड़ी मिलीं 63 बाइकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी अरविंद कुमार, एसडीएम देवेश कुमार गुप्त व सीओ शिव कुमार थापा ने कोतवाली से मुख्य मार्ग पर मार्च किया। भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल देखकर घरों से बाहर घूम रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग गलियों के रास्ते से भागते दिखाई दिए। पुलिस ने बेवजह घूम रहे युवकों को मुख्य मार्ग पर मुर्गा बना दिया। इन्हें लॉकडाउन में घर पर रहने की नसीहत दी। पीपल चौराहे पर भीड़ में खड़े लोग पुलिस को देखकर कटरा गली की तरफ भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा कर लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान रुतबा गालिब करने के लिए पीएसी के जवान ने दुकान के शटर में डंडा मार दिया। यह देख एएसपी अरविंद कुमार भड़क गए। पीएसी जवान को फटकार लगाते हुए कमांडेंट को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मुख्य मार्ग पर मिलीं 63 बाइकों के चालान किए। पुलिस की यह सख्ती दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। इस दौरान कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद शर्मा, एसआई विनय शर्मा, दिलीप मिश्रा व राम सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed