फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   betiyaan todengee chuppee, datakar karengee mukaabala

बेटियां तोड़ेंगी चुप्पी, डटकर करेंगी मुकाबला

Tue, 03 Dec 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
betiyaan todengee chuppee, datakar karengee mukaabala
मिशन साहसी के तहत जूडो-कराटे का प्रदर्शन करती छात्राएं। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पीएसएम डिग्री कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में मिशन साहसी के तहत जिले के 23 कालेजों की करीब 2325 छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। इन्होंने संदेश दिया कि बेटियां अपनी चुप्पी तोड़ेंगी। गलत कार्यों का मुकाबला करते हुए जवाब देंगी। कार्यक्रम के दौरान पत्रिका कादंबरी का विमोचन हुआ। सेवानिवृत्त सदस्यों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि समाज व देश के प्रत्येक क्षेत्र में बेटियां बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं। बेटियां गलत कार्यों का विरोध करने में हिचकाएं नहीं। मिशन साहसी जैसे कार्यक्रमों से जुड़कर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करें। तभी आप गलत कार्यों का सही ढंग से विरोध कर सकेंगी। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज की निदेशक नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे जा रही हैं। अभिभावक अपने बेटों को भी अच्छे संस्कार दें। बेटियों को बेहतर उच्च शिक्षा दिलाएं। एबीवीपी के संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास का भाव जगाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कालेजों से मिशन साहसी के तहत 13 से 20 नवंबर तक दिए गए प्रशिक्षण के बाद छात्राओं ने मेगा शो का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों ने पत्रिका कादंबरी का विमोचन किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. शशिप्रभा अग्निहोत्री, प्रबंधक अर्पित दुबे, चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री, समाजसेवी नीरज मेहरोत्रा, चितवन पाठक, पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, वीरसिंह भदौरिया, राजीव ठाकुर, आलोक दीक्षित, अमोल गुप्ता, जिला प्रमुख रवींद्र शुक्ला, जिला संयोजक प्रशांत शाक्य, जिला सह संयोजक अमन गुप्ता, विभाग संयोजक विक्रांत अग्निहोत्री, दीपक वर्मा, आशुतोष यादव, अभिषेक तिवारी, अनुराग, पुनेश, मनीश प्रताप, मयंक, रजत, तरुण, कुणाल, संदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एबीवीपी ने जिले के विद्यालयों में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता गुरुकुल अकादमी इंटर कालेज के अंकित राठौर, एसडी गर्ल्स इंटर कालेज की रिया, स्नेहा वैश्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन एबीवीपी पदाधिकारी रवी शुक्ला व पीएसएम कालेज प्रवक्ता डॉ. कृष्णकांत दुबे ने किया।
सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान पूर्व शिक्षक डॉ. जीवन शुक्ल, गणेश शंकर शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, सुशील राकेश शर्मा, डॉ.रामनिवास मिश्रा, डॉ.सीपी शुक्ला, डॉ.हरिनरायण सारस्वत, डॉ.लालचंद्र शर्मा व पूर्व पुस्तकालय अध्यक्ष अनिल अग्निहोत्री, जगदीश नारायण दुबे, प्रेमचंद्र दुबे, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, लालाराम पांडेय, करुणाशंकर दुबे, सुधीर तिवारी, रमेश बाबू गुप्ता सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय सविता, किशन पाल, प्रभु दयाल, गिरीश चंद्र को सम्मानित किया गया।
सर्वाधिक अंक लाने पर किया पुरस्कृत
बीए प्रथम वर्ष में तनु कुशवाहा, बीए द्वितीय में तेजस्वनी, बीए तृतीय में अरुषि, एमए प्रथम वर्ष अंग्रेजी में आर्सी बानो, एमए प्रथम भूगोल में साक्षी पटेल, एमए प्रथम हिंदी में शानू कुशवाहा, एमए प्रथम समाज शास्त्र में नीशू कटियार, एमए द्वितीय अंग्रेजी में दिव्या त्रिवेदी, एमए द्वितीय भूगोल में प्रांजुल कुशवाहा, एमए द्वितीय हिंदी में निधि कुशवाहा, एमए द्वितीय समाज शास्त्र में जेबा खानम, बीएड प्रथम वर्ष में सीमा कटियार, बीए द्वितीय वर्ष में जूली पाल को सम्मानित किया गया। उधर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
दो घंटे देरी से कार्यक्रम स्थल पहुंचीं राज्यमंत्री
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नीलिमा कटियार अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से पहुंचीं। छात्राओं को सुबह दस बजे कड़ी धूप में बैठा दिया गया था। मेगा शो का प्रदर्शन करीब एक बजे शुरू हो सका।

पीएसएम के शिक्षकों ने स्थायीकरण को लेकर दिया ज्ञापन
पीएसएम कालेज के शिक्षकों ने उच्च शिक्षा प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने मांग रखी कि वह पीएसएम कालेज में काफी वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में उनका स्थायीकरण कर दिया जाए।
चार को खुलेगा महाविद्यालय
पीएसएम कालेज की प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में मंगलवार को अवकाश रहेगा। मंगलवार से विधिवत तरीके से कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed