फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   beti sang aatmdah ki chetavni

महिला ने बेटी संग विधानसभा के सामने आत्मदाह की दी चेतावनी

Sat, 19 Dec 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
beti sang aatmdah ki chetavni
सौरिख। जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर एक महिला ने आठ साल की बेटी के साथ 25 दिसंबर को विधानसभा के सामने पेट्रोल डालकर आग लगा लेने की चेतावनी दी है। महिला की इस चेतावनी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

इलाके के ग्राम नगला बक्स निवासी स्नेहलता पत्नी स्व. अवधेश सिंह पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर परेशान हैं। इन्होंने 18 दिसंबर को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर एसपी ने थाना पुलिस को जांच कर करवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने स्नेहलता को थाने बुलाया तो उन्होंने बताया कि उनका विवाह वर्ष 1997 में उपेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम गुड़ा इंदुइया थाना गुरसहायगंज से हुआ था। तीन बच्चे हुए। पहले पति की दोनों पुत्रियों की शादी गुरसहायगंज में हुई। पुत्र अपनी बहन के साथ रहता है। वहीं साल 2011 में (स्नेहलता) कोर्ट मैरिज अवधेश सिंह पुत्र राम रतन सिंह निवासी नगला बक्स थाना सौरिख से की थी। स्नेहलता ने बताया कि वह राम रतन सिंह की सगी सलहज व अवधेश की मामी हैं। इनसे एक पुत्री निशा पैदा हुई। विवाह के बाद स्नेहलता अपने दूसरे पति अवधेश के साथ कुछ समय तक मैनपुरी में रहने के बाद कस्बा हसेरन के थाना इंदरगढ़ में रहने लगीं। तीन साल पहले अवधेश की मृत्यु होने के बाद पुत्री निशा के साथ ग्राम नगला बक्स में रहने लगीं। यहां पर आए दिन जमीन के बंटवारे को लेकर ससुर से विवाद होने लगा। इसके चलते गांव छोड़कर अपनी बेटी के साथ वर्तमान में कस्बा सौरिख में किराये पर रह रही हैं। ससुर पति का हिस्सा नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि महिला से तहरीर ले ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed