फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Being close to ruling party MLA proved costly for BSP District President

Kannauj News: सत्ता पक्ष के विधायक का करीबी होना पड़ा बसपा जिलाध्यक्ष को महंगा

Tue, 07 Jan 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 07 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Being close to ruling party MLA proved costly for BSP District President
छिबरामऊ। बसपा जिलाध्यक्ष बबलू गौतम को सत्ता पक्ष के एक विधायक से संबंधों के चलते उच्च स्तरीय जांच के बाद पद से हटा दिया गया। उनकी जगह सुशील गौतम को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि यह ओछी राजनीति है, जिसमें उनके ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सुशील गौतम एडवोकेट को दूसरी बार बसपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। सौरिख में जमीन के विवाद तथा लोकसभा चुनाव में हुए निराशाजनक प्रदर्शन के चलते इन्हें आठ माह बाद ही संगठन के जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया। इससे पहले जिलाध्यक्ष रहे सुशील गौतम को दूसरी बार संगठन में मौका दिया गया है।
विज्ञापन

सुशील गौतम के दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर जिला प्रभारी अवनेश जाटव, शिवशंकर, दीपक कठेरिया, सुधीर मौर्या, केडी वर्मा एडवोकेट, सुनील गौतम एडवोकेट आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बबलू गौतम ने बताया कि सुशील गौतम का भी एक फोटो आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के साथ वायरल हो रहा है। मेरे ऊपर लगाया गया आरोप निराधार है। पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका वह निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed