{"_id":"5808f8a24f1c1b672c70521c","slug":"before-the-test-buy-the-coin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले करें परीक्षण, फिर खरीदें सिक्का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले करें परीक्षण, फिर खरीदें सिक्का
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
देवी लक्ष्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर लोग गणेश-लक्ष्मी बना चांदी का सिक्का खरीदते हैं। सिक्कों की ठीक से पहचान न होने पर सराफा कारोबारी नकली सिक्का थमा देते हैं। इससे ग्राहक को नुकसान उठाना पड़ता है। दीपावली आते ही चांदी के नकली सिक्कों का कारोबार भी फलने-फूलने लगा है। सराफा कारोबारी ने बताया कि बाजार में असली व नकली दोनों ही सिक्कों के दामों में कोई फर्क नहीं है। 725 रुपये में सिक्का बिक रहा है।
विज्ञापन
चांदी के असली व और सिक्कों में अंतर
सराफा कारोबारी पुष्पेंद्र ने बताया कि ग्राहक को थोड़ी सी भी जानकारी है तो असली व नकली सिक्कों की पहचान कर सकता है। असली सिक्कों का वजन लगभग 11.64 ग्राम होता है। किसी भी हाल में असली सिक्के का वजन इससे अधिक नहीं हो सकता है। असली और नकली सिक्कों को फर्श पर फेंकने पर अलग-अलग आवाजें आती है। चांदी के असली सिक्के की गरारी चिकनी होती है। जबकि नकली चांदी के सिक्कों के दोनों पहलू और किनारी उठी होती है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी होने पर दर्ज कराएं शिकायत
सराफा कारोबारी विपिन, संजय अग्रवाल कहते हैं कि कोई दुकानदार कस्टमर को धोखा नहीं देता है। लेकिन कस्टमर को भी खरीदारी करते समय सजग रहना चाहिए। किसी धातु की कीमत बाजार में 400 रुपये तोला है और वह 225 में मिल रही है तो वह सही नहीं है। या तो वह चोरी की होगी या फिर मिलावट होगी। कस्टमर विश्वसनीयता बनाए रखें। कम दाम के फेर में न पड़ें। परिचित दुकान से ही सामान खरीदें। कोई धोखा देता है तो रिपोर्ट अवश्य कराएं।
विज्ञापन