फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   beemaaree se do govanshon kee maut

बीमारी से दो गोवंशों की मौत

Tue, 19 Nov 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
beemaaree se do govanshon kee maut
गोशाला में बीमार गोवंश। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। कुशलपुर्वा और टिकरी गांव की अस्थायी गोशाला में सोमवार सुबह बीमारी के चलते दो गोवंशों की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कुशलपुर्वा गोशाला में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। 13 अक्तूबर को दो गोवंशों की मौत के बाद चार नवंबर को दो गोवंशों ने दम तोड़ दिया था। सोमवार को भी एक की मौत हो गई। अब गोशाला में 34 गोवंश रह गए हैं। तीन की हालत उठने-बैठने लायक नहीं है। टिकरी कलसान में 17 गोवंश बंद थे। यह धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। शनिवार को एक गोवंश की मौत हो गई। अब 13 गोवंश बंद हैं। ब्लाक के नोडल प्रभारी डॉ. विकराल सिंह का कहना है कि कुशलपुर्वा में एक गोवंश की मौत बीमारी से हो गई है। कुछ दिन पहले टिकरी कलसान में एक की मौत हुई थी। प्रधान व सचिवों, केयर टेकरों को व्यवस्थाएं समुचित रखने की हिदायत दी गई है।

उधर, अन्ना मवेशियों के लिए खोली गई गोशालाओं में सर्दी से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इससे गोवंश बीमार पड़ रहे हैं। इनकी मौत हो रही है। आला अफसरों के निर्देश के बाद भी तिरपाल की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed