{"_id":"65dcd71b2dc04d75420ced57","slug":"beaten-for-not-reaching-compromise-in-molestation-case-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109899-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौता न करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौता न करने पर पीटा
Mon, 26 Feb 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौता न करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए दोबारा छेड़छाड़ की। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायर भी किया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एक गांव निवासी युवक ने बताया कि बहन से गांव के युवक ने छेड़छाड़ की थी, इस मामले में 29 जनवरी 2023 रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमे में समझौते के लिए अंदौआ गांव निवासी अनिल कुमार, उनके पुत्र जितेंद्र, सचिन, सतेंद्र दबाव बना रहे थे। 28 जनवरी शाम छह बजे के करीब चारों लोग घर में घुस आए और समझौता न करने पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जब बहन बचाने आई तो उसके साथ छेड़छाड़ की।
बचाने आए पिता को भी मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की नियत से जितेंद्र ने उसके ऊपर तमंचे से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। थाने में तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और भगा दिया गया। एसपी को शिकायती पत्र दिया, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।