फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BDO given instruction to secretries

लापरवाह सचिवों को लगाई फटकार

Fri, 26 Dec 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 26 Dec 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
BDO given instruction to secretries
ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की हकीकत जांचने के लिए बीडीओ सदर साधना दीक्षित ने सचिवों की बैठक ली। इस दौरान मनरेगा के कार्यों को तेज करने की हिदायत दी। लापरवाही बरतने वाले कई सचिवों को जमकर फटकारा।
विज्ञापन


ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों को और तेजी से कराया जाए। ताकि खातंों में पड़ी धनराशि खर्च हो सके और जनता को राहत मिले। जो भी काम कराए जाएं उसकी फोटोग्राफी कराकर फीड कराया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा कच्चे काम और पक्के काम भी कराए जाएं। जिन गांवों में अभी भी नालियां टूटी पड़ी हैं। पानी सड़कों पर बह रहा है, उसे तत्काल ठीक  कराएं। पानी का रास्ता गांव के बाहर निकालें, जिससे गांवों में जलभराव न हो सके। जिन गांवों में अभी भी तालाब सुंदरीकरण के लिए बाकी हैं, उनका स्टीमेट तैयार कर सफाई व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि तालाब सुंदरीकृत हो सके। उन्होंने कहा कि सचिव फील्ड वर्क भी करें। नियमित रूप से गांवों में जाकर देखें कि प्रधान व रोजगार सेवक काम में ध्यान दे रहे हैं या बहानेबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर सचिव योगेंद्र सिंह, सुधीर कुमार दुबे, लिपिक यादराम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed