{"_id":"a01f3af246ad3f0240e1daa7febfce2f","slug":"batons-against-the-aap-did-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के खिलाफ ‘आप’ ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के खिलाफ ‘आप’ ने दिया ज्ञापन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में पुलिस द्वारा संतों पर किए गए बर्बरतापूर्वक
विज्ञापन
लाठीचार्ज के खिलाफ आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को
संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की
मांग की गई है।
मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक प्रवीण पाठक के नेतृत्व में पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित को सौंपा। जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में संतों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया।
जिसमें बेकसूर साधू संतों को गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा दादरी के निकट बिसड्डा गांव में मानवता को तार-तार करते हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटना के तहत इखलाक की निर्मतापूर्वक हत्या कर दी गई। उक्त दोनों घटनाओं की आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। संदर्भित घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और समाज में शांति, सद्भावना और भाईचारा कायम रहे।
साथ ही उक्त दोनों घटनाओं में संलिप्त होने वाले दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर आप के ब्लाक संयोजक राजेश शाक्य एडवोकेट, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, आशुतोष दीक्षित, चंचल तिवारी, सादाब जाफरी, अजीत अग्निहोत्री, सलमान वारसी, राजीव अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।