{"_id":"61ec46412c00ba715d039e2c","slug":"barish-kannauj-news-knp676765239","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और पूर्वी हवाओं ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और पूर्वी हवाओं ने बढ़ाई गलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में शनिवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। वहीं पूर्वी हवाएं चलने से गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को ढाई मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की। विभाग के अनुसार घने बादल अभी छाए रहेंगे। अगले दो दिनों तक बूंदाबांदी होती रहने की संभावना है।
बारिश के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। ठंड के चलते लोग घरों, बाजारों व कार्यालयों में अलाव तापते नजर आए। बस स्टाप, टैक्सी स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। कृषि मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि 24 जनवरी तक हल्की बारिश की संभावना है।
26 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे। वहीं न्यूनतम तापमान पांच से नौ डिग्री तथा अधिकतम 14-17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम आर्द्रता 88-92 तथा न्यूनतम 55-73 के बीच रहेगी। हवाएं छह से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे। किसानों को सलाह दी कि खड़ी फसलों में किसी भी प्रकार के कीटनाशक, फफूंदनाशक तथा सिंचाई आदि का काम तीन-चार दिनों के लिए स्थगित कर दें।
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बहुत कम रही। जो आए भी उनमें ज्यादातर जुकाम, बुखार और खांसी के थे। डॉक्टरों ने उनका उपचार कर दवाएं वितरित की। जिला अस्पताल में शनिवार को 80 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
बारिश से बाजारों में सन्नाटा रहा। फुटपाथ पर लगने वाली दुकानें बंद रहीं। जो दुकानें खुलीं, वहां लोग अलाव तापते रहे।
तालग्राम। बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद बताई जा रही है। आलू, सरसों के लिए पानी नुकसानदायक है।
किसान जय सिंह, जबर सिंह, अमर सिंह संजीव आदि ने बताया कि बारिश से सरसों में सफेत रतुआ व माहू की बीमारी का खतरा बढ़ गया है। आलू की फसल को भी नुकसान होगा। पहले हुई बारिश से आलू में झुलसा व परपरा रोग लग चुका है। बची फसल के इस बारिश से नष्ट होने की आशंका है। वहीं बैंगन, टमाटर, फूल गोभी, मिर्च, धनियां आदि की फसलों के भी बारिश नुकसानदायक है।
कृषि प्राविधिक सहायक विनय कुमार शर्मा ने बताया कि खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान होगा।