{"_id":"58b46ec64f1c1bde66830b12","slug":"banks-drew-crowds-ballyragging","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में उमड़ी भीड़, धक्कामुक्की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में उमड़ी भीड़, धक्कामुक्की
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बैंक में भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन अवकाश के बाद सोमवार को खुली बैंकों में ग्राहकों की भीड़ जुट गई। इससे बैंक परिसर आपाधापी का माहौल रहा। किसी तरह ग्राहकों की लाइन लगवाई गई, तब कुछ व्यवस्था सुधरी। भीड़ उमड़ने का एक बड़ा कारण मंगलवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल भी है। उधर, बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक के एटीएम की लाइन में लोगों ने धक्कामुक्की की।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जल्दी भुगतान के लिए नोकझोंक होती रही। वहीं, सहायक प्रबंधक एके शुक्ला से ग्राहकों की झड़प भी हुई। शाखा प्रबंधक संतोष कुमार दुबे ने लोगों को समझाया और सभी का भुगतान करने का आश्वासन दिया, तब ग्राहक शांत हुए। बैंक ऑफ इंडिया में भी काफी भीड़भाड़ थी। लाइन में लगे लोगों ने धक्कामुक्की भी की। बैंक के गार्डों ने धक्कीमुक्की कर रहे लोगों को भुगतान न किए जाने की हिदायत दी, तब कहीं जाकर लोग लाइन में शांत खड़े हुए। वहीं, नगर के अधिकांश एटीएम बंद थे। बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में भी सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। लोगों ने लाइन तोड़ने का प्रयास किया तो धक्कामुक्की शुरू हो गई। यही हाल एक्सिस बैंक का एटीएम का भी रहा।
विज्ञापन
सर्वर न आने से पूरे दिन ठप रहा कामकाज
छिबरामऊ। शहर की ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में सुबह से ग्राहकों की भीड़ जुट गई। जैसे ही बैंक का गेट खुला, पूरा बैंक परिसर भीड़ से खचाखच भर गया। किसी तरह ग्राहकों की लाइन लगवाई गई। इसके बाद जैसे ही बैंक कर्मियों ने कंप्यूटर ऑन कर कामकाज करने पर पता चला की सर्वर गायब था। इसकी जानकारी होते ही ग्राहकों में मायूसी छा गई। ग्राहक बैंक में घंटों सर्वर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक सर्वर न आने पर मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
आज बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, नहीं होगा कामकाज
छिबरामऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक के कर्मचारी और अधिकारी 28 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इससे राष्ट्रीयकृत बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि कई मुद्दों के समाधान के लिए हड़ताल की जा रही है, जिसमें जनविरोधी बैंकिंग सुधारों एवं कामगार विरोधी श्रम सुधारों का विरोध किया जा रहा है। सरकार द्वारा ट्रेड यूनियन अधिकारों के उल्लंघनों के प्रयासों का भी विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा नोटबंदी के दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा बैंकिंग कार्य समय के पश्चात किए गए कार्य के उचित भुगतान की मांग की गई है। इसके अलावा कई अन्य वेतन व पेंशन संबंधी मांगों को पूरा कराने के लिए हड़ताल रहेगी।