{"_id":"58ab25624f1c1b0653b2351b","slug":"banks-closed-for-three-days-the-customer-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से बैंकें बंद, ग्राहक परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से बैंकें बंद, ग्राहक परेशान
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
बंद बैंक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बैंकों के कर्मचारियों की विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगने से पिछले तीन दिन से बैंकों के ताले नहीं खुल सके हैं। ऐसे में ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कई बैंकों के बाहर बैंक बंद होने की सूचना चस्पा की गई थी। उधर, ज्यादातर एटीएम भी बंद रहे, जिससे लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन
शहर में छोटी-बड़ी लगभग दो दर्जन विभिन्न बैंकों की शाखाएं हैं। इनमें से ज्यादातर बैंकों के कर्मचारियों की 19 फरवरी को होने वाले चुनाव में ड्यूटी लगाई गई थी। बैंककर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगने से 18 फरवरी से बैंकें बंद हैं। तीन दिन से बैंकें न खुलने से ग्राहकों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंककर्मी न होने के कारण सोमवार को भी बैंकों के ताले नहीं खुल सके।
विज्ञापन
वहीं अधिकतर बैंकों के बाहर बैंककर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगी होने की सूचना लिखकर गेट पर ही टांग दी गई थी। ऐसे में ग्राहक बैंक तक आते और सूचना पढ़कर मायूस लौट जाते। नगर में लगभग 13 एटीएम हैं, जिनमें ज्यादातर एटीएम भी बंद रहे। ग्राहकों ने बताया कि इस समय सहालग चल रही है और लोगों को पैसों की आवश्यकता है। बैंकों में ताला पड़े होने की वजह से उन लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हुई, जिनके यहां शादी-विवाह का कार्यक्रम हैं। चुनाव में बैंककर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई जानी चाहिए थी।
विज्ञापन