फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bank Negligence: Self-employment Dream of 532 Youths Shattered

बैंकों की लापरवाही : 532 युवाओं का स्वरोजगार का सपना टूटा

Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bank Negligence: Self-employment Dream of 532 Youths Shattered
कन्नौज। शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना जिले में बैंक अधिकारियों की हठधर्मिता और शिथिल कार्यप्रणाली की बलि चढ़ती नजर आ रही है। अपना उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का सपना देख रहे युवाओं को बैंकों की चौखट पर सिर्फ निराशा और अपमान हाथ लग रहा है। वर्तमान में 532 आवेदन सीधे तौर पर बैंक स्तर पर बिना किसी वाजिब कारण के अटके पड़े हैं।
विज्ञापन


उद्योग विभाग को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 700 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला था लेकिन बैंकों की मनमानी की वजह से योजना के प्रति युवाओं का रुझान ही कम हो गया। यही कारण है कि निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक महज 1298 युवाओं ने ही आवेदन करने की हिम्मत जुटाई। हैरानी की बात यह है कि जो आवेदन आए भी, उन्हें आगे बढ़ाने के बजाय बैंक दबाकर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

जिले के तीन प्रमुख बैंकों की शाखाओं ने तो लापरवाही की सारी हदें पार कर दी हैं। इनमें सबसे ज्यादा फाइलें लंबित हैं। अब तक केवल 300 आवेदकों को ही स्वीकृति मिल सकी है जबकि आधी से ज्यादा फाइलें लालफीताशाही का शिकार हो चुकी हैं। कागजात पूरे होने के बावजूद बैंककर्मी उन्हें टालमटोल कर भगा देते हैं। बैंकों की इस शिथिलता को देखते हुए डीएम ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बैंक स्तर पर लंबित सभी आवेदनों का तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। बिना किसी ठोस कारण के आवेदनों को न लटकाया जाए। पात्र आवेदकों को बिना अड़चन के जल्द से जल्द लोन स्वीकृत कर योजना का लाभ पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया है कि योजना में लापरवाही बरतने वाले बैंक अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत ने बताया कि लंबित आवेदनों का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed