{"_id":"589608754f1c1b2f3de85688","slug":"bank-employees-went-to-training-customer-wandering","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी लेने गए प्रशिक्षण, ग्राहक भटक रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मी लेने गए प्रशिक्षण, ग्राहक भटक रहे
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
बैक के बाहर चस्पा नोटिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की अधिकतर बैंकों के कर्मचारियों की विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है। शनिवार को उनका जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण था, जिसमें शामिल होने चले गए हैं। ऐसे में बैंकों में कामकाज ठप रहा। ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर, ज्यादातर एटीएम भी बंद रहे।
विज्ञापन
शहर में छोटी-बड़ी लगभग दो दर्जन बैंकों की शाखाएं हैं। इनमें से ज्यादातर बैंकों के कर्मचारियों की 19 फरवरी को होने वाले चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है। जिन बैंककर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है, शनिवार को जिला मुख्यालय कन्नौज में उनका प्रशिक्षण होना था। ऐसी स्थिति में सभी बैंककर्मी प्रशिक्षण लेने निकल गए। परिणाम स्वरूप संबंधित बैंकों का कामकाज ठप हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अभाव में बैंक में लेनदेन के लिए पहुंचे ग्राहकों को मायूसी हाथ लगी। हालांकि ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि बैंकों ने सुबह से ही बैंक के मुख्य गेट पर बैंककर्मियों के प्रशिक्षण में चले जाने की सूचना चस्पा कर दी थी। जिससे ग्राहक आते और सूचना पढ़कर वापस लौट जाते। वहीं, नगर में लगभग 13 एटीएम हैं, कैश न होने की वजह से अधिकांश एटीएम पर ताला लटका रहा। ऐसी स्थिति में रुपये निकालने आए लोग मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन