फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ban on transfers of officers till January 5

पांच जनवरी तक अधिकारियों के तबादलों पर रोक

Tue, 08 Nov 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ban on transfers of officers till January 5
कन्नौज। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू होने के चलते नौ नवंबर से पांच जनवरी 2023 तक अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिना उसकी अनुमति के तबादले नहीं होंगे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि नौ नवंबर को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा। उसी दिन से आठ दिसंबर तक दावा और आपत्तियां मांगे गए हैं। इसके अलावा 12 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर और चार दिसंबर को विशेष अभियान बूथों पर चलेंगे।
विज्ञापन

पांच जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने निर्वाचन नामावली से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों आदि के तबादले बिना आयोग की अनुमति से नहीं होंगे। नौ नवंबर से पांच जनवरी 2023 तक इस पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed