फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ban on boat operation in Ganga

Kannauj News: गंगा में नाव संचालन पर लगी रोक

Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ban on boat operation in Ganga
कन्नौज। नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़े जलस्तर से गंगा किनारे के गांव के लोगों में धुकधुकी है। हालांकि अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी प्रशासन की ओर से हर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने बाढ़ क्षेत्र ग्राम कटरी गंगपुर के मजरा कासिमपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा में फिलहाल नाव के संचालन पर रोक लगाने को कहा। कासिमपुर में घाट बनाने की बात भी कही।
विज्ञापन


कासिमपुर पहुंचे डीएम ने वहां का मुआयना किया। गांव वालों से कहा कि गंगा अभी खतरे के बिन्दु से 80 सेंटीमीटर दूर है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहें। पहले की सभी जरूरी तैयारी कर लें। बाढ़ की स्थिति में राहत/बचाव का कार्य में प्रयत्नशील रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कासिमपुर क्षेत्र में घाट बनाने पर भी चर्चा की। कहा कि घाट बन जाने से बाढ़ में होने वाले कटान से राहत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने आपदा से बचाव के लिए जरूरी तैयारी पर चर्चा की। बताया कि आवश्यकता पड़ने पर आपदा राहत के नम्बर 1770 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए नाव का संचालन बंद किया जाए। ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस दौरान एडीएम आशीष सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सिंह के साथ कई अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


----------------------
चौपाल में बरसात की बीमारियों से बचाव की जानकारी

कटरी गंगपुर के पंचायत घर में राहत चैपाल में डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने कहा कि जलभराव होने से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। पीने योग्य पानी को शुद्ध रखने के लिए 20 लीटर पानी में एक क्लोरीन की गोली को डालकर शुद्ध पेयजल के रूप में प्रयोग करें। है। बरसात को ध्यान में रखते हुए खान-पान की वस्तुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साफ-सफाई के साथ भोजन तैयार किया जाये। उन्होंने कहा कि कोई पशु बीमार है तो उसका इलाज करवाएं। बीमार पशुओं से संक्रमण फैलने की संभावना अधिक रहती है। पशु एंबुलेंस नम्बर 1962 पर काॅल कर अपने पशुओं को इलाज करवाया जा सकता है। कहा कि गला घोंटू टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत पशुओं का टीकाकरण करवाया जा रहा है। सभी ग्रामवासी अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं।उन्होंने गर्भवती/धात्री महिलाओं को बेहतर ख्याल रखने के निर्देश दिए। कहा कि प्रसव के लिए जिला चिकित्सालय/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानीमऊ में भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed