{"_id":"5fff346e8ebc3e33bf2f5d6d","slug":"baik-samet-mainar-mein-gira-elaeesee-ejent-maut-kannauj-news-knp6057909169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक समेत माइनर में गिरा एलआईसी एजेंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक समेत माइनर में गिरा एलआईसी एजेंट, मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद अवधेश के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्रेमपुर से घर लौट रहे एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) एजेंट की बाइक समेत माइनर(रजबहा) में गिरने से मौत हो गई। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। एलआईसी एजेंट की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार सुबह सबलपुर निवासी अवधेश (41) पुत्र श्रीकृष्ण का शव दौड़ लगा रहे युवकों ने पट्टिया नगला गांव के पास बाइक समेत माइनर में पड़ा देखा। युवकों ने इसकी जानकारी पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। प्रेमपुर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अवधेश अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। परिजनों ने बताया कि अवधेश एलआईसी में एजेंट थे। इसके अलावा प्रेमपुर की आढ़त पर बैठकर आलू की खरीदारी भी करते थे। मंगलवार रात वह आढ़त से घर लौट रहे थे। कोहरे के कारण हादसा हो गया। वापस न आने पर परिजन रातभर अवधेश की तलाश करते रहे। पता नहीं चल सका। अवधेश की शादी साल 2008 में मोहम्मदाबाद की प्रीती से हुई थी। दो बेटे अंशु व प्रांशु हैं। घटनास्थल विशुनगढ़ थाने में होने के कारण यहां की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली।
विशुनगढ़ थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है।