फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bahujan leader Kanshiram should be awarded the Bharat Ratna.

Kannauj News: बहुजन नायक कांशीराम को मिले भारत रत्न

Fri, 09 Oct 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bahujan leader Kanshiram should be awarded the Bharat Ratna.
कन्नौज। बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के 20वें महापरिनिर्वाण दिवस पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने शुक्रवार को ग्राम सलारपुर में जनसभा का आयोजन किया। कांशीराम के योगदान को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठाई गई। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज दिवाकर ने कहा कि मान्यवर कांशीराम बहुजनों के सच्चे नायक थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। उन्होंने जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी और वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा जैसे नारों से समाज में ऊर्जा भरने का काम किया। उनका रुका हुआ कारवां आज सांसद चंद्रशेखर आजाद आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। कहा कि जिसके ऊपर वोट की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही वोट कटवाकर लोकतंत्र खत्म कर रहा है। चुनाव आयुक्त को इस्तीफा दे देना चाहिए, नहीं तो देश में क्रांति आ जाएगी।
विज्ञापन

मंडल उपाध्यक्ष पातीराम बौद्ध ने कहा कि बहुजन समाज की लड़ाई अब केवल आजाद समाज पार्टी ही लड़ रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में वही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान जिला प्रभारी पवन गौतम, अनंत शाक्य, जिला महासचिव चांद खां, रामचंद्र, सुनील कुमार, रामकुमार, विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश, अरशद खां, शिवस्वरूप कटियार, जगतदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed