{"_id":"5e9f2fd58ebc3e904f43878e","slug":"bahaadurapur-mein-ghar-ghar-pahunchaee-sabjee-shuroo-hua-raashan-vitaran-kannauj-news-knp556388282","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरपुर में घर-घर पहुंचाई सब्जी, शुरू हुआ राशन वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरपुर में घर-घर पहुंचाई सब्जी, शुरू हुआ राशन वितरण
विज्ञापन
ग्रामीणों को सब्जी वितरित करते लोग
- फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़(कन्नौज)। ग्रामसभा असालताबाद के बहादुरपुर में घरों में बंद गांव के लोगों को प्रशासन की ओर से सब्जी उपलब्ध कराई गई है। सब्जी को एसडीएम गौरव शुक्ला ने वितरित करवाया। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने भी ग्रामीणों के लिए सब्जी से भरी ट्रैक्टर ट्राली भिजवाई। गांव के कोटेदार ने ग्रामीणों की मदद से घर-घर सब्जी का वितरण कराया। अमर उजाला ने गांव की समस्या को उठाया था।
बहादुरपुर को एक ही परिवार के पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। गांव के लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। प्रशासन ने सुबह निगम मंडी से सब्जी की खरीद करवाकर गांव भिजवाई। एसडीएम गौरव शुक्ला के निर्देश पर कोटेदार जय सिंह ने घर-घर सब्जी का वितरण करवाया। असालताबाद सहित अन्य मजरों में भी सब्जी बंटवाई गई। वहीं पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने घरों में रह रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सब्जी से भरी ट्राली कोटेदार जयसिंह के सुपुर्द करवा दी। ग्राम प्रधान विनोद यादव व कोटेदार जयसिंह की देखरेख में बहादुरपुर सहित अन्य गांवों में सब्जी का वितरण करवाया गया।
प्रशासन की मदद से राहत सामग्री भिजवा सकते हैं समाजसेवी
एसडीएम गौरव शुक्ला ने कहा कि बहादुरपुर सहित अन्य गांवों में समाजसेवी मदद पहुंचाना चाहते हैं तो वह प्रशासन की सहायता से राहत सामग्री का वितरण करवा सकते हैं। हॉटस्पॉट होने के कारण सीधे गांव में जाने की किसी को अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि बहादुरपुर के लोगों की मदद के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। राशन आदि की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करवा दिया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने पढ़ाया सामाजिक दूरी का पाठ
ग्रामसभा असालताबाद में सब्जी वितरण के दौरान भीड़ जमा हो गई। उसी समय क्षेत्र भ्रमण से लौट रहे विशुनगढ़ थानाध्यक्ष कृष्णलाल पटेल ने लोगों को लॉकडाउन में सामाजिक दूरी का पालन करने का पाठ पढ़ाया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक-एक कर वितरण कार्य में जुटे कर्मचारियों से सब्जी ली।