फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bagair suraksha kit ke saphaee karane se kiya inakaar

बगैर सुरक्षा किट के सफाई करने से किया इनकार

Fri, 17 Apr 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
bagair suraksha kit ke saphaee karane se kiya inakaar
सफाईकर्मियों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित करते ग्राम प्रधान विनोद यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़(कन्नौज)। कोरोना संक्रमण को लेकर हॉटस्पॉट घोषित किए गए बहादुरपुर में दूसरे दिन भी सफाईकर्मी काम करने नहीं पहुंचे। इन्होंने सुरक्षा किट के बगैर काम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद एसडीएम छिबरामऊ ने ब्लाक के अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट देने के बाद ही काम पर भेजने की हिदायत दी। सुरक्षा किट मिलने के बाद सफाई कर्मियों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सफाईकर्मियों ने गांव में काम करने से इनकार कर दिया। सफाईकर्मी सुरक्षा किट, सैनिटाइजर, तौलिया, मास्क, बूट आदि सामान उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े थे। यह काम करने के बजाय गांव के पास ईंट भट्ठे पर बैठे रहे।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के गांव में न पहुंचने की जानकारी पर एसडीएम गौरव शुक्ला ने खंड विकास अधिकारी सतानंद दीक्षित से वार्ता की। फटकार लगाते हुए सफाईकर्मियों की मांग पूरी करने के लिए कहा। बीडीओ के निर्देश पर ग्राम प्रधान विनोद यादव ने सभी सफाई कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स व मास्क उपलब्ध कराए। इसके बाद सफाई कर्मियों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed