फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   badamaashon ne pitaee kar kisaan se kee loot

बदमाशों ने पिटाई कर किसान से की लूट

Tue, 01 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
badamaashon ne pitaee kar kisaan se kee loot
पीड़ित किसान विष्णु द्विवेदी की बाइक देखती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
नदसिया(कन्नौज)। घात लगाए बदमाशों ने बाइक सवार किसान को गांव के पास पकड़ लिया। किसान की पिटाई कर मोबाइल और नगदी लूट ली। इसके बाद पेड़ से बांध कर भाग निकले। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

नदसिया निवासी विष्णु द्विवेदी पुत्र पवन द्विवेदी रविवार रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से रोड पर बने मकान से गांव स्थित मकान में आ रहे थे। नदसिया-जलालाबाद मार्ग पर गांव के पास बरमदेव मंदिर के सामने घात लगाए बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने बाग में ले जाकर पिटाई की। मोबाइल और जेब से चार सौ रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने पेड़ से बांध दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद करीब 11 बजे पीड़ित ने चीख-पुकार की। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इन्हाेंने मुक्त कराया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में छानबीन की। इनका पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। उप निरीक्षक आशुतोष यादव ने बताया कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed