फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bachchee ke dimaag mein chadha peeliya, kaanapur rephar

बच्ची के दिमाग में चढ़ा पीलिया, कानपुर रेफर

Tue, 08 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
bachchee ke dimaag mein chadha peeliya, kaanapur rephar
एसएनसीयू वार्ड में बच्ची का इलाज करते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सुरेश यादव व नर्सिंग इंचार्ज वीरेंद्र - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के दंपति ने बच्ची को जिला अस्पताल के महिला विंग में संचालित एसएनसीयू (सिक एंड न्यू बोर्न केयर यूनिट) में भर्ती कराया। बच्ची की हालत बेहद गंभीर होने से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सुरेश यादव, नर्सिंग इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने रेडियंट वार्मर व थेरेपी मशीन लगाकर आक्सीजन देने के बाद एंटीबायोटिक दवाएं, इंजेक्शन दिए। बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

एसएनसीयू वार्ड में ताजपुर नौकास निवासी दंपति ने 4 सितंबर को पैदा हुई बच्ची की हालत खराब होने पर भर्ती कराया। दंपति ने बताया कि नर्सिंग होम में प्रसव हुआ था। बच्ची साढ़े सात माह में पैदा हुई है। डॉ.सुरेश यादव व नर्सिंग इंचार्ज ने करीब एक घंटे तक बच्ची की हालत में सुधार के लिए प्रयास किया। सफलता नहीं मिली। चिकित्सक ने बताया कि बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। झटके के साथ सांस आ रही है। समय पर उपचार न मिलने के कारण दिमाग में पीलिया चढ़ गया है। बच्ची को कानपुर के हैलट के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पैथोलॉजी में नहीं आ सकी डेंगू जांच किट
जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में करीब तीन दिन पहले डेंगू किट खत्म हो गई है। किट न होने से डेंगू की जांच रुक गई है। वायरल फीवर व दिमागी बुखार के मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इन्हें बाहर से जांच कराने के लिए लिखा जा रहा है। डेंगू की जांच बंद होने की जानकारी के बाद प्राइवेट पैथोलॉजी संचालकों ने फीस बढ़ा दी है। सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि किट के लिए वार्ता की गई है। उम्मीद है कि बुधवार तक मिल जाएंगी। इसके बाद दोबारा शुरू हो जाएंगी। वर्ष 2017 में किट से जांच को राज्य सरकार से प्रतिबंधित किए जाने के सवाल पर कहा कि किट के जरिए केवल इस बात का पता लगाया जाता है कि मरीज में डेंगू के लक्षण हैं या नहीं। इसके बाद मेडिकल कालेज भेजकर जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed