फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bachchee ke apaharan ke baad gala dabaakar hatya

बच्ची के अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या

Tue, 19 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
bachchee ke apaharan ke baad gala dabaakar hatya
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक टीम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दरिंदों ने बच्ची के अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। शव को थाना इंदरगढ़ के चटरुआपुर स्थित नहर में डाल कर भाग गए। सुबह लोगों ने नहर में शव पड़ा देखा तो सहम गए। एसपी समेत फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। बच्ची की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के गांवों समेत औरैया व मैनपुरी पुलिस से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के चटरुआपुर में मैनपुरी से कानपुर देहात को जाने वाली नहर निकली है। सुबह छह बजे के करीब लोग नित्यक्रिया को निकले तो नहर में पांच वर्षीय बच्ची का शव देखकर सहम गए। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकी। बच्ची के गले में डोरी का फंदा देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या की है। बाद में शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

सूचना पर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरजीत वर्मा समेत पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह व फोरेंसिक टीम पहुंच गई। टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। एसपी ने ग्रामीणों से घंटों पूछताछ की। बच्ची का सुराग नहीं लग सका। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है। बच्ची का सुराग लगाने के लिए आसपास के गांवों समेत औरैया व मैनपुरी पुलिस से संपर्क साधा गया है। घटना के पर्दाफाश के लिए दो टीमों को लगाया गया है। बच्ची का पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस हत्या की वजह रंजिश मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम से अपहरण की आशंका
बच्ची जींस व टॉप पहने है। पैरों में महावर लगी है। हाथ में रक्षासूत्र बंधा है। गले में छोटा पर्स पड़ा था। इसमें बिंदी, लिपिस्टिक, नेल पॉलिस समेत अन्य शृंगार का सामान रखा था। इससे अनुमान है कि बच्ची किसी वैवाहिक कार्यक्रम में आई थी। यहीं से किसी ने उसका अपहरण कर लिया। बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। शव को नहर में फेंक दिया।
शव आठ से 10 घंटे पुराना
इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरजीत वर्मा ने बताया कि बच्ची की रंजिश में हत्या की गई है। शव भी आठ से 10 घंटे पुराना है। बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई है। इसी वजह से उसके मुंह से झाग निकला है।

बाहर से बहकर नहीं आया शव
उमर्दा क्षेत्र में निकली नहर मैनपुरी से होते हुए कानपुर देहात तक जाती है। बच्ची का इंदरगढ़ की चटरुआपुर नहर में शव बरामद हुआ है। वर्तमान में नहर में नाम मात्र का पानी है। इससे शव गैरजनपद से बहकर नहीं आया है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed