फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baarish se udad, moong, tarabooj, kharabooja ko nukasaan

बारिश से उड़द, मूंग, तरबूज, खरबूजा को नुकसान

Wed, 19 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
baarish se udad, moong, tarabooj, kharabooja ko nukasaan
कन्नौज। तीन दिन से रुक-रुक हो रही बेमौसम बारिश किसी किसान को लाभ तो किसी की फसल में नुकसान दे रही है। मक्का किसानों को लाभ हुआ है। वहीं उड़द, मूंग, तरबूज, खरबूजा बोने वाले किसानों को खासा नुकसान है।
विज्ञापन

बारिश से तरबूज व खरबूजा किसानों को नुकसान है। मानीमऊ के किसान रामदयाल बताते हैं कि तीन दिन से बारिश होने से तरबूज व खरबूजा को तगड़ा नुकसान है। धूप निकलेगी तो खरबूजा और तरबूज में पटका रोग लगेगा। इससे तैयार फल चंद दिनों में सड़ने लगेगी। इससे तैयार तरबूज को बेच रहे हैं। अधिक तरबूज बाजार में आ जाने से भाव गिर गए हैं। बुधवार को 2000 से 2400 रुपये ट्राली के हिसाब से तरबूज बिका। इस दशा में तरबूज किसानों को घाटा हो रहा है। यही हाल खरबूजा का है। इस बार कम किसानों ने खरबूजा लगाया है।
विज्ञापन

इसी तरह मूंग व उड़द की फसल को भी नुकसान हुआ है। इस समय फली निकलने वाली है। बारिश से फूल गिर गए हैं। इससे अब मूंग व उड़द की पैदावार गिरने की आशंका है। मक्का किसानों को लाभ हुआ है। फसल में एक पानी कम लगेगा। वहीं अगैती बरसाती मक्का लगाने वाले किसान जुताई के बाद मक्का लगा सकते हैं। साथ ही पशुओं के लिए चारा बोने में पलेवा करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed