{"_id":"616db20715389c07e159d87e","slug":"baarish-se-bijalee-vibhaag-ko-12-laakh-kee-chapat-pol-gire-traansaphaarmar-mein-aaee-kharaabee-kannauj-news-knp6589580180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बिजली विभाग को 12 लाख की चपत, पोल गिरे, ट्रांसफार्मर में आई खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बिजली विभाग को 12 लाख की चपत, पोल गिरे, ट्रांसफार्मर में आई खराबी
विज्ञापन
कन्नौज। पिछले माह और सोमवार को हुई बारिश ने बिजली विभाग को 12 लाख रुपये की चपत लगाई है। कई जगह पोल टूट गए। लाइनें नष्ट हो गईं। ट्रांसफार्मर जल गए। इससे लोगों को कई-कई दिन बिजली नहीं मिली।
बारिश ने बिजली विभाग को काफी नुकसान पहुंचाया है। करीब 30 पोल टूट गए। कुछ झुक गए। लाइनें भी टूट र्गइं। खेत में पानी भर जाने से यह तिरछे हो गए। तीन दिन तक लगातार बारिश से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली थी। लाइनमैनाें को कई जगह इंसुलेटर पंचर मिले थे। इंदरगढ़ में हाईटेंशन लाइन के पांच पोल गिर गए थे। तिर्वा क्षेत्र में पारसपुर और लेलेपुर में 12 पोल टूट गए। पोल टूटने से लाइनाें में भी नुकसान हुआ।
ठठिया में सुर्सी फीडर पर दो पोल टूट गए। कन्नौज शहर में एक पोल टूट गया। कई जगह बंच कंडक्टर केबल खराब हो गए। छिबरामऊ में करीब 15 बिजली पोलों को सीधा कराया गया। चार पोलटूट गए थे। इनकी जगह नए लगवाए गए। करीब तीस पोलाें में नुकसान हुआ था। बारिश थमने के बाद बिजली विभाग ने छोटे कामों को तत्काल करा दिया। दूरदराज की लाइनों के फाल्ट दूर करने में दो से तीन दिन का समय लग गया। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता कन्नौज शादाब अहमद और छिबरामऊ के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि पोल टूटने के बाद ठीक करा दिए गए। अब नुकसान की डिटेल तैयार की जा रही है। तकरीबन 12 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। डिटेल शासन को भेज कर धन की मांग की जाएगी।