फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baag mein aatishabaajee se hua dhamaaka, do jhulase

बाग में आतिशबाजी से हुआ धमाका, दो झुलसे

Sun, 12 Jan 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
baag mein aatishabaajee se hua dhamaaka, do jhulase
जलालाबाद(कन्नौज)। अवैध ढंग से गांव के बाहर बाग में बनाई गई आतिशबाजी से धमाका हो गया। धमाके की चपेट में आकर दो लोग झुलस गए। इन्हें निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया। धमाके की जानकारी पर पहुंचे कोतवाल ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव तरपुरवा में अवैध रूप से आतिशबाजी बनती है। पिछले साल गांव के बाहर बाग में आतिशबाजी बनाने के दौरान झोपड़ी में आग लग गई थी। शनिवार को एक बोरे में कुछ पटाखे रखकर आतिशबाज घर खाना खाने चला गया। इस दौरान खेतों में काम करने पहुंचे कुछ किसानों ने सर्दी से बचने के लिए बोरे पर लकड़ियां रखकर आग लगा दी। इससे पटाखों से धमाका हो गया। चपेट में आकर 50 वर्षीय किसान कालिका और 20 वर्षीय सुग्रीव पुत्र प्यारे लाल वर्मा झुलस गए।
विज्ञापन

परिजनों ने इन्हें निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। जानकारी पर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक पुलिस बल के साथ पहुंच गए। इन्होंने परिजनों से पूछताछ की। कोतवाल ने बताया कि आतिशबाजी बनने की बात गलत है। बोरे में किसी तरह बच्चों ने पटाखा रख दिया था। इसमें आग लगाने से हादसा हो गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed