फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BA student's body found hanging in house

Kannauj News: बीए की छात्रा का शव घर में फंदे पर लटका मिला

Mon, 15 Dec 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
BA student's body found hanging in house
तालग्राम (कन्नौज)। ताहपुर गांव में रविवार को एक किशोरी का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या समेत कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। शव सील कर मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना से परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

ताहपुर गांव निवासी मोहम्मद इरशाद सिलाई का काम करते हैं। उनकी बेटी सिमरन बानो (22) बीए की छात्रा थी। सुबह सिमरन का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला पर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और दोपहर में पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी विनोद कुमार का कहना है कि परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय को घटना की जांच सौंपी गई है। सोमवार को डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed